सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में लिए गए अहम फैसले, वित्तीय अनुशासन पर जोर
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा प्रतापगढ़। गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ के संचालन, अनुशासन एवं वित्तीय पारदर्शिता को लेकर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।बैठक में सबसे पहले संघ की वित्तीय व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि संघ की समस्त धनराशि को नियमानुसार तत्काल संघ के अधिकृत बैंक खाते में जमा कराया जाएगा, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही संघ विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया गया कि ऐसे मामलों में संघ के संविधान में वर्णित प्रावधानों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी कहा गया कि जियालाल सरोज अधिवक्ता के साथ हुई घटना से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएं और संघ की धनराशि को तत्काल कोषाध्यक्ष के सुपुर्द किया जाए।अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय को निर्देशित किया गया कि वे इन सभी मामलों में संघ के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उचित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संघ की गरिमा, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में रोजगार मेला 2026 का आयोजन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर












