प्रतापगढ़ में रोजगार मेला 2026 का आयोजन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

प्रतापगढ़ में रोजगार मेला 2026 का आयोजन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़। जनपद में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 02 मई 2026 को एक भव्य रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वशिष्ठ प्रेसिडेंसी स्कूल, भुपियामऊ, प्रतापगढ़ में आयोजित होगा।इस रोजगार मेले का आयोजन परानूपुर कुंडा निवासी समाजसेवी आनंद पांडेय जी के सौजन्य से किया जा रहा है, जिसमें 3000 से अधिक नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

आयोजकों के अनुसार, मेले में देश की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे Paytm, Axis Bank, Airtel, Flipkart, Tata Motors, LIC सहित अन्य बड़ी संस्थाएं भाग लेंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही इंटरव्यू लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।यह रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि जो अभ्यर्थी इसमें शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही गूगल फॉर्म जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपने भविष्य को नई दिशा।

ये भी पढ़ें एस डी एम के आदेश के बावजूद अभी तक नही हो सकी भयहरणनाथ महादेव के भूमि की पैमाइस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें