जलेसर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
जलेसर (एटा), 10 अप्रैल 2026।
106-जलेसर (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025-2026 के अंतर्गत फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक आमजन के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में मतदाता अपने नाम, पता तथा अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर सकेंगे और किसी भी त्रुटि की स्थिति में आवश्यक सुधार करा सकेंगे। प्रकाशन के अवसर पर जलेसर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मतदाता सूची में नाम की जांच करने, त्रुटियों को समय रहते ठीक कराने और मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 106-जलेसर विधानसभा क्षेत्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित मतदेय स्थल पर संपर्क कर संशोधन करा सकते हैं।
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन अवश्य करें, ताकि आगामी चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा












