भाजपा काला आम्ब मंडल की हुई बैठक
देश में पेट्रोलियम पढ़ार्थो की कोई कमी नहीं, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगो को समझाये कि वे विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहो से बचे -ईश कुमार राणा ।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
काला आम्ब मंडल के कार्यकर्ता संगठन द्वारा निर्देशित सभी कार्य पूरी लग्न पूरा करेंगे – गुरदेव कुमार
पानीपत 11 अप्रैल ( ) देश में पेट्रोलियम पदार्थों का कोई अभाव नहीं है बल्कि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि वे विपक्ष द्वारा फलाई गई अफवाहों से बचें। विपक्ष जानबूझकर देश में अफरा तफरी का माहौल पैदा करना चाहता है। यह शब्द काला आम मंडल भाजपा प्रभारी ईश कुमार राणा ने मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बबैल रोड स्थित एक निजी विद्यालय के सभागार में कहे। ईश कुमार राणा ने कहा कि जब पूरी दुनिया के माल वाहक़ जहाज फारस की खाड़ी में फंस गए थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सफल कूटनीति से भारत के जहाजों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित कर भारत देश की विदेश नीति का दुनिया में लोहा मनवाया । इश कुमार राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराएं तथा योजनाओं के बारे jaah बैठक के प्रारम्भ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किये गए। इस दौरान भारत माता की जय तथा वन्देमातरम के गगन भेदी नारे लग रहें थे। राष्ट्र गीत वन्देमातरम के गायन से बैठक आरम्भ हुई
बैठक में पहुंचने पर मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा का पार्षद सोनू संधू, पार्षद प्रतिनिधि आशीष शर्मा, राजबीर मलिक तथा काकू मलिक नें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को पूरा करेंगे। गुरुदेव ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़ कर सुनाई तथा कार्यकर्त्ताओं का वृत भी लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दीपक गोयल ने किया। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी ओबीसी मोर्चा डॉक्टर राजवीर आर्य ने अपने विचार रखें।
मास्टर जसमेर फोर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। बैठक में उपस्थित
सभी कार्यकर्ताओं ने जीपीएस लोकेशन सहित अपनी ऑनलाइन उपस्थित संगठन द्वारा निर्धारित ऐप पर दर्ज की। राष्ट्र गान जन मन के गायन के साथ बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य से रूप मास्टर प्रवीण सैनी, राजू पहलवान, रामू गुज्जर, देवेंद्र मलिक, संदीप सांगवान, संतु, रोहतास, ऊषा सैनी, निधि जुनेजा, कोमल शर्मा, सविता शर्मा आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें












