महाकाल ब्रिज निर्माण के बीच, हॉट बाजार का विवाद। व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
सिहस्थ 2028 की तैयारी के तहत महाकाल ब्रिज निर्माण में तेजी आने के साथ ही वर्षों पुराने साप्ताहिक हाट बाजार को हटाया जा रहा है। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर हटाने का विरोध प्रदर्शन किया। और प्रशासन को ज्ञापन सोपा। व्यापारियों का कहना ही की विकास निर्माण के विरोधी नहीं है। लेकिन बिना किसी वैकल्पिक स्थान के उन्हें हटाना उनके परिवार की आजीविका पर कडा प्रहार है। वही सब्जी का व्यवसाय करने वाले, व्यापारी राधेश्याम प्रजापत ने बताया की कुछ समय पूर्व भी अधिकारियों द्वारा इंपीरियल होटल के पीछे स्मार्ट पार्किंग में जगह देने का प्रस्ताव दिया गया था। जिससे हम सभी व्यापारी सहमत थे। लेकिन अब प्रशासन मौन है और पीछे हट रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार शेफाली जैन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है की आगामी चार दिनों में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसी बीच सभी व्यापारियों ने इस चार दिनों में प्रशासन को निर्णायक फैसला नहीं आता है तो सभी व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे।












