दोस्तों संग नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात तक तलाश जारी।

दोस्तों संग नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात तक तलाश जारी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार चिलबिला निवासी 22 वर्षीय अनिकेत उमरवैश्य पुत्र डमरू उमरवैश्य अपने दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर नमक सायर (औवार पुल के पास) नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते सफलता नहीं मिल सकी।। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने शाम से ही नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।।देर रात करीब 11:30 बजे तक चले अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन कराई जा रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे खोज निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की