आस्था और विश्वास का संगम आज से पंचकोशी यात्रा प्रारंभ

आस्था और विश्वास का संगम आज से पंचकोशी यात्रा प्रारंभ

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

श्रद्धा और विश्वास के साथ निकलने वाली पंचकोशी यात्रा का प्रारंभ आज से होना था। यात्रा में पांच पड़ाव पढ़ते हैं जहां प्रशासन पीने का शुद्ध पानी, नहाने की व्यवस्था, छांव के लिए बड़ा पंडाल और गुमशुदा केंद्र व्यवस्थित करती है। वहीं अन्य सामाजिक संस्थाएं अपनी ओर से खाने-पीने की निशुल्क सामग्री का वितरण करती है। परंतु समय से पहले शुरू हुई पंचकोशी यात्रा पर शनिवार को दूसरा जाता रवाना हुआ यह पंचकोशी दो दिन पहले ही शुक्रवार से ही प्रारंभ हो गई थी। प्रशासन के मुताबिक अब तक 10000 से अधिक श्रद्धालु 108 किलोमीटर लंबी यात्रा पर रवाना हो चुके हैं शुक्रवार को यात्रा शुरू करने वाले पद यात्रियों ने शनिवार को शनि मंदिर पर पड़ाव दे रात्रि विश्राम किया। वहीं शनिवार को यात्रा पर जाने वाले यात्री शाम को प्रथम पड़ाव पिंगलेश्वर पहुंचे दोनों स्थानों पर ठहरे यात्री रविवार को आज करोहन पहुंचेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा में सेवा शक्ति व समर्पण का पर्याय बन चुका शिवरात निर्धारित तिथि यानी आज रविवार सुबह 7:00 से यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें