गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ एवं केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध ट्रांस-हिण्डन जोन के बीट उपनिरीक्षक (BSI) एवं बीट पुलिस अधिकारी (BPO) के साथ गोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ एवं केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध ट्रांस-हिण्डन जोन के बीट उपनिरीक्षक (BSI) एवं बीट पुलिस अधिकारी (BPO) के साथ गोष्ठी का आयोजन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर रेट गाजियाबाद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ट्रांस-हिण्डन जोन में बीट प्रणाली के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, ट्रांस हिण्डन जोन के समस्त सर्किल सहायक पुलिस आयुक्त एवं ट्रांस हिण्डन जोन के बीट उपनिरीक्षक (BSI) एवं बीट पुलिस अधिकारी (BPO) उपस्थित रहे। गोष्ठी में बीट प्रणाली के क्रियान्वयन एवं यक्ष एप के सम्बन्ध में बीटवार समीक्षा की गई।गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए -बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करने और जनता से सतत् संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया गया।बीट प्रणाली को महत्वपूर्ण मानकर इसे जनसंपर्क और अपराध नियंत्रण का आधार बनाने की बात कही गई। प्रत्येक बीट अधिकारी को अपने क्षेत्र की सामाजिक संरचना, प्रमुख व्यक्तियों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी अद्यतन रखनी होगी।जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाए रखना है। गोष्ठी का समापन पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के इस संदेश के साथ हुआ कि बीट प्रणाली तभी सफल होगी जब बीट अधिकारी अपने क्षेत्र को अपना परिवार समझकर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ विश्वास और सहयोग का वातावरण बनाकर अपराधमुक्त समाज की दिशा में कार्य करेंगे।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal