कार्यालय जिला प्रोबेशन, गाजियाबाद के स्टाफ कार्यालय कक्ष संख्या 123 में अधिवक्ताओं द्वारा डा० भीम राव अम्बेडकर (बाबा साहब) जी की चित्र को लेकर आपत्ति व्यक्त की गयी

कार्यालय जिला प्रोबेशन, गाजियाबाद के स्टाफ कार्यालय कक्ष संख्या 123 में अधिवक्ताओं द्वारा डा० भीम राव अम्बेडकर (बाबा साहब) जी की चित्र को लेकर आपत्ति व्यक्त की गयी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 10.04.2026 को अपरान्ह के समय कार्यालय जिला प्रोबेशन, गाजियाबाद के स्टाफ कार्यालय कक्ष संख्या 123 में अधिवक्ताओं द्वारा डा० भीम राव अम्बेडकर (बाबा साहब) जी की चित्र को लेकर आपत्ति व्यक्त की गयी, जिसके संबंध में बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र को तत्समय ही उपस्थित स्टाफ द्वारा ससम्मान नियत स्थान पर आदर पूर्वक लगा दिया गया था और दिनांक 11.04.2026 को भी कार्यालय खुलवाकर कार्मिकों द्वारा बाबा साहब जी के प्रति सम्मान एवं उनके आर्दशों का स्मरण किया गया, जिसमें कार्यालय के कार्मिकों द्वारा चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अपर्ण किया गया। बाबा साहब के प्रति कार्यालय में सम्मान एवं आदर भाव की भावना सभी कार्मिक रखते है। दिनांक 10.04.2026 को हुई उक्त घटना से यदि किसी भी जनमानस / व्यक्ति/समूह की भावना को ठेस पहुँची है, तो उसके लिए खेद प्रकट किया जाता है। उक्त घटना के संबंध में जॉच हेतु कार्यालय के संबंधित कार्मिकों को नोटिस भी जारी किया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें