दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: PM मोदी के दौरे से पहले मची अफरा-तफरी…

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: PM मोदी के दौरे से पहले मची अफरा-तफरी…

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार के बीच अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल तुरंत हरकत में आया। राहत एवं बचाव कार्य घायलों की मदद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal