लघु सिंचाई विभाग की संचालित योजनाओं का उठाये लाभ, करें आवेदन

लघु सिंचाई विभाग की संचालित योजनाओं का उठाये लाभ, करें आवेदन।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) विक्रमाजीत ने बताया है लघु सिंचाई विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना उथले नलकूप, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना मध्यम गहरी बोरिंग, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना गहरी बोरिंग व मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत-ट्राली माउन्टेड 02 एचपी सोलर पम्पसेट स्थापना योजना तथा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत पूर्व निर्मित नलकूपों पर 3एचपी/5एचपी/7.5एचपी सोलर पम्पसेट स्थापना संचालित की जा रही है।

उन्होने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना उथले नलकूप के सम्बन्ध में बताया है कि लघु एवं सीमान्त सामान्य/अनुसूचित जाति लाभार्थियों को निजी लघु सिंचाई साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा उथले बोरिंग का कार्य कराया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत 30.00 मीटर गहराई तक की 110 एम0एम0 (4इंच) व्यास की बोरिंग/नलकूप निर्मित किये जाने का प्राविधान है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसान सेवा पोर्टल पर पंजीकृत कृषक पात्र हैं एवं प्रधानमंत्री कुसुम योजना में पंजीकृत कृषकों को योजना में प्राथमिकता दी जाती है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना मध्यम गहरी बोरिंग के सम्बन्ध में बताया है कि मध्यम गहरे नलकूप योजनान्तर्गत समस्त श्रेणी के कृषकों को 31 से 60 मीटर की गहराई तक की (7इंच) व्यास की बोरिंग का निर्माण कराकर कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना गहरी बोरिंग के सम्बन्ध में बताया है कि गहरे नलकूप योजनान्तर्गत समस्त श्रेणी के कृषकों को 61 से 90 मीटर की गहराई तक की (8इंच) बोरिंग का निर्माण कराकर कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। बोरिंग हेतु विभाग से प्राप्त सामग्री की ढुलाई व गड्ढा की खुदाई, पानी भराई का कार्य कृषकों द्वारा स्वयं कराना होगा। योजना हेतु विभागीय पोर्टल https://miuponline.in पर आनलाइन आवेदन करना होगा। यह कार्य अनुदान के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत-ट्राली माउन्टेड 02 एचपी सोलर पम्पसेट स्थापना के सम्बन्ध में बताया है कि चेकडैम/तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउन्टेड 02 एचपी के सोलर पम्पसेट (ए0सी0/डी0सी0) स्थापना का कार्य अनुदान के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत पूर्व निर्मित नलकूपों पर 3एचपी/5एचपी/7.5एचपी सोलर पम्पसेट स्थापना हेतु इस वित्तीय वर्ष में पूर्व निर्मित उथले नलकूप/मध्यम गहरे नलकूप/गहरे नलकूप पर 3एचपी/5एचपी/7.5एचपी सोलर पम्पसेट स्थापना का कार्य अनुदान के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें विकास की राह पर अग्रसर सशक्त होता हमारा प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया