विकास की राह पर अग्रसर सशक्त होता हमारा प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिलबिला से गंगहेटी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किशुनगंज बाजार, मंगरौरा (प्रतापगढ़) में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया गया। लगभग 9.150 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का निर्माण ₹1108.01 लाख की लागत से किया जाएगा, जो क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति का सशक्त माध्यम है। इसके चौड़ीकरण से आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तीव्र होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा। साथ ही, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं तक आमजन की पहुँच और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होगी। यह परियोजना हमारे संकल्प “सबका साथ, सबका विकास” को धरातल पर साकार करने का एक मजबूत उदाहरण है।हमारा प्रयास निरंतर यही है कि प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव, प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण हो।
प्रतापगढ़_विकास जनसेवा सड़क_विकास नया_भारत शिलान्यास इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद माली जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अनुराग मिश्रा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद मिश्रा जी, सेक्टर शक्ति केंद्र प्रमुख श्री रामस्वरूप यादव जी, श्री दयाराम वर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी,. श्री रामचंद्र वर्मा जी, मंडल मंत्री श्री अजय जी, श्री विपिन पांडेय जी, मंडल के वरिष्ठ नेता श्री रामसुंदर वर्मा जी , प्रधान श्री पृथ्वी पाल जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री शिवम गुप्ता जी सहित पार्टी के सम्मानित कार्यकर्त्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण












