पंचायत मतदाता सूची का जनसामान्य के लिये 22 अप्रैल को होगा अन्तिम प्रकाशन।

पंचायत मतदाता सूची का जनसामान्य के लिये 22 अप्रैल को होगा अन्तिम प्रकाशन।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की संशोधित अधिसूचना द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतो की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उन्होने बताया है कि दिनांक 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियो की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदात सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि किये जायेगें। दिनांक 22 अप्रैल 2026 निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसो में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें लघु सिंचाई विभाग की संचालित योजनाओं का उठाये लाभ, करें आवेदन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें