प्रयागराज: पोस्टर फाड़ने से भड़का विवाद, फायरिंग के बाद ग्रामीणों का हंगामा

प्रयागराज: अंबेडकर पोस्टर फाड़ने पर बवाल, फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

प्रयागराज जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत जुड़ापुर झिन्हर उर्फ बरीबोझ ग्राम सभा में सोमवार रात करीब 10 बजे बड़ा विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ अराजक तत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ रहे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने जब उन्हें दौड़ाया तो आरोपियों ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाना नवाबगंज पहुंचकर घेराव करने लगे। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें पंचायत मतदाता सूची का जनसामान्य के लिये 22 अप्रैल को होगा अन्तिम प्रकाशन।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया