श्री गिरीश चन्द यादव जी, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने किया महामाया स्टेडियम का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं सीडिओ, श्री अभिनव गोपाल द्वारा निरीक्षण किया गया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिनांक: 16 अप्रैल 2026सम्बंधित खेल कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र खेल निदेशालय को भेजे जाएं: श्री गिरीश चन्द यादव महामाया स्टेडियम के निर्माण कार्यो को शीघ्रता से गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करायें: श्री गिरीश चन्द यादव जी, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गाजियाबाद।जिला खेल कार्यालय, महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद का श्री गिरीश चन्द यादव जी, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग महोदय, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा० खेल मंत्री जी ने महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में हॉकी एस्ट्रोटर्फ एवं स्टेडियम में एन०सी०आर०टी०सी० द्वारा बनाये गये बड़े हॉल में फलोरिंग /खिड़की-दरवाजे व विद्युत सम्बन्धी कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र खेल निदेशालय को भेजे जाने हेतु निर्देशित किया तथा स्टेडियम में सिन्थेटिक्स रनिंग ट्रैक व बाउण्ड्रीवाल के निर्माण तथा स्टेडियम परिसर में चल रहे समस्त खेल अवस्थापनाओं का जीर्णोद्धार कार्य शीघ्रातिशीघ्र कराये जाने हेतु अधोहस्ताक्षरी को निर्देशित किया। साथ ही निर्देशित किया कि निर्माण संस्था द्वारा कार्य समय से पूर्ण करें, जिससे जनपद के बालक/बालिका खिलाड़ी लाभान्वित हो सके। उपरोक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, यू०पी० सिडकों को निर्देशित किया गया कि महामाया स्टेडियम के निर्माण कार्यो को शीघ्रता से गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें।












