जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित जन सामान्य की 136 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण गौतमबुद्ध नगर

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित जन सामान्य की 136 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण गौतमबुद्ध नगर

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

18 अप्रैल, 2026जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर कुल 136 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू/अ0 बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें