सातनपुर में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मोहल्लेवासियों ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

सातनपुर में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मोहल्लेवासियों ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

जरूरतमंद हिस्से को छोड़ अन्य स्थान पर निर्माण कराने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरौ चीफ ऑल एनसीआर

फर्रुखाबाद। जनपद के मोहल्ला सातनपुर के निवासियों ने सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल से मुलाकात कर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। मोहल्ले के सतेंद्र मिश्रा, पप्पू शाक्य, सुबोध शाक्य, राकेश यादव, शेर सिंह, कश्मीर सिंह, नंदकिशोर दुबे, वंदेमातरम समेत अन्य लोगों ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 विवेकानंद नगर स्थित सातनपुर में पप्पू शाक्य व शिवम के मकान से नाला तक सड़क लंबे समय से जर्जर व दुर्गम हालत में है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव व कीचड़ के कारण आवागमन में भारी दिक्कत होती है, खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। निवासियों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के बजाय चेयरमैन द्वारा रजनीश शुक्ला के मकान से नाला तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो न तो प्राथमिकता में है और न ही जनहित में उचित है। उन्होंने बताया कि पहले से बनी सड़क पप्पू शाक्य व शिवम के मकान तक है और केवल लगभग 30 मीटर का हिस्सा जोड़ना बाकी है, जिससे पूरे मार्ग की समस्या हल हो सकती है। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि पप्पू शाक्य व शिवम के मकान से नाला तक सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो मोहल्लेवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें