गर्मी और हीट वेव का प्रकोप बढ़ा, PSPSA शिक्षक संगठन ने बेसिक विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग

गर्मी और हीट वेव का प्रकोप बढ़ा, PSPSA शिक्षक संगठन ने बेसिक विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर (बहराइच)

अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव के दृष्टिगत बेसिक विद्यालयों के समय परिवर्तन के संबंध में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन-PSPSA के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव. के नेतृत्व मे मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र भेजा गया पत्रक मे अवगत कराया गया  कि वर्तमान में जनपद बहराइच में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप बढ़ गया है। जनपद की विशेष परिस्थितियों के कारण दोपहर के समय तापमान अत्यधिक हो जाता है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल आशंका है।जिला अध्यक्ष ने कहा है कि यद्यपि बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं विभागीय निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं,  किंतु छात्र हित और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपसे विनम्र निवेदन है कि जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर पूर्वाहन 7:00 बजे से पूर्वाह्न 12:00 या 12:30 बजे तक किया जाना आवश्यक है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें