दमोह जिले में दो बड़ी पुलिस कार्रवाई: साइबर अपराध और अवैध शराब के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्यवाही 1204 फर्जी सिम घोटाला उजागर, 63 लीटर अवैध शराब जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दमोह जिले में दो बड़ी पुलिस कार्रवाई: साइबर अपराध और अवैध शराब के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्यवाही 1204 फर्जी सिम घोटाला उजागर, 63 लीटर अवैध शराब जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर ,दमोह

दमोह। जिले में पुलिस ने साइबर अपराध और अवैध शराब के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। थाना हटा पुलिस ने जहां फर्जी दस्तावेजों से सैकड़ों सिम कार्ड एक्टिव कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, वहीं थाना हिण्डोरिया पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन FACE के तहत सिम घोटाले का खुलासा

पुलिस मुख्यालय और राज्य साइबर सेल भोपाल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन FACE” के तहत हटा पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच 1204 फर्जी सिम कार्ड एक्टिव किए गए। आरोपियों ने दूसरों के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर अपने फोटो लगाकर सिम जारी कराए और आर्थिक लाभ कमाया। मामले में भरत उर्फ मोंटी तंतवाय निवासी कमला नेहरू वार्ड हटा और रजनीश अहिरवार निवासी ग्राम कुलुआ को गिरफ्तार किया गया है।दोनों के खिलाफ IPC की धारा 419, 468, 471, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य संदिग्ध सिम कार्डों की जांच जारी है, जिससे और खुलासे हो सकते हैं।हिण्डोरिया में 63 लीटर अवैध शराब जब्त वहीं, हिण्डोरिया थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए कादीपुर-लुहर्रा मार्ग स्थित ग्वारी खेर माता मंदिर के पास घेराबंदी कर 63 लीटर देशी शराब जब्त की। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, जिनमें से एक आरोपी अमित लोधी (24) निवासी हिण्डोरिया को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी गौरव ठाकुर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 350 पाव शराब और बिना नंबर की होंडा साइन बाइक जब्त की है। कुल जब्ती लगभग 76,500 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी और सप्लायर की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

दोनों कार्रवाइयों में हटा और हिण्डोरिया थाना पुलिस के साथ साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें