जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 20 अप्रैल, 2026जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में नार्को को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विगत माह अवैध नशे के स्रोतों के विरुद्ध की गई प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समाज कल्याण, एनसीबी, जीएसटी, आबकारी, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा विगत माह में की गई प्रवर्तन कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अवैध नशे के खिलाफ की गई कार्यवाहियों, छापेमारी एवं नियंत्रण उपायों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी मेंधा रूपम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध समन्वय बनाकर प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा संयुक्त अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को अवैध नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाए, ताकि अवैध नशे पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, एसीपी कल्पना गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह, एनसीबी से नरेंद्र खारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें