अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे होर्डिंग्स फाड़े गए, सपा कार्यकर्ताओं ने SSP को सौंपा ज्ञापन

एटा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे होर्डिंग्स फाड़े गए, सपा कार्यकर्ताओं ने SSP को सौंपा ज्ञापन

संवादाता अमन अहमद: एटा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टरों को अराजक तत्वों द्वारा फाड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में बुधवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर धरने पर बैठे और जिला मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

सपा जिला अध्यक्ष परवेज जुबैरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में मांग की कि अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के धुमरी और जैथरा सहित अन्य स्थानों पर लगे पार्टी बैनर-होर्डिंग्स को जिन लोगों ने क्षतिग्रस्त किया है, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इन क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए और दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

परवेज जुबैरी ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को सपा कार्यकर्ताओं ने जनपद भर में अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था, जिसके तहत कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर इन्हें नुकसान पहुंचाया।

ज्ञापन देने वालों में रामब्रजेश प्रधान (जैथरा विधानसभा अध्यक्ष), अवनीश यादव (जिला सचिव), ब्रजेश कुमार यादव (पूर्व प्रधान, बघौली), शिवपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे।

ये भी पढ़ें 24 घंटे के भीतर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू, मोबाइल और बाइक जब्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें