फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हड़पने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार 

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हड़पने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार 

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जीवित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी कृषि भूमि हड़पने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नितिन कुमार समेत कुछ लोगों ने उसके भाई नवल किशोर का 22 नवंबर 2004 का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया। इस जाली दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने नवल किशोर द्वारा अपने जीवनकाल में बेची गई भूमि को दोबारा अपने नाम कराने की साजिश रची। जबकि पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि नवल किशोर की वास्तविक मृत्यु वर्ष 2009 में हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए किशनी पुलिस ने जांच शुरू की। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम शाक्य पुत्र स्व. नवल किशोर तथा किरण कुमारी पत्नी स्व. नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मृतक नवल किशोर के परिजन बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें