डॉ. देवेन्द्र सिंह के प्रयासों से सीएचसी कोहंडौर में दिखा बदलाव
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ। सीएचसी कोहंडौर में सुधरी स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को मिलने लगी राहत कोहंडौर, प्रतापगढ़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोहंडौर में अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र सिंह के कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल की व्यवस्थाएं पहले की अपेक्षा बेहतर हुई हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल रही है।अधीक्षक के निर्देशन में अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, जांच और उपचार व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। अब मरीजों को अधिकांश सुविधाएं एक ही स्थान पर समय से मिल रही हैं। पहले जहां छोटी समस्याओं के लिए भटकना पड़ता था, वहीं अब अस्पताल परिसर में ही समाधान हो रहा है, जिससे इलाज में तेजी आई है।अस्पताल प्रशासन मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समाधान कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका सकारात्मक असर व्यवस्था में दिखाई दे रहा है।नगर पंचायत कोहंडौर के चेयरमैन शीतला प्रसाद ने बताया कि अधीक्षक के आने के बाद अस्पताल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वहीं सिद्धांत तिवारी, महेन्द्र पांडेय, राजेश यादव, राजन यादव और सत्य प्रकाश पाठक (सभासद) शिक्षक दिलीप कुमार यादव, अनिल कुमार गुप्ता, दारा सिंह, आदर्श सिंह छोटू समेत अन्य लोगों ने भी व्यवस्थाओं की सराहना की।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि यदि इसी तरह सुधार जारी रहा तो सीएचसी कोहंडौर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
ये भी पढ़ें जनपद में डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए एडवाइजरी जारी












