पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप ‘मोती सिंह’ ने नगर पंचायत में 2.64 करोड़ के भुगतान पर उठाये सवाल

पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप ‘मोती सिंह’ ने नगर पंचायत में 2.64 करोड़ के भुगतान पर उठाये सवाल ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढखवा में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप ‘मोती सिंह’ द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में करोड़ों रुपये के संदिग्ध भुगतान का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।पत्र के अनुसार नगर पंचायत ढखवा के भारतीय स्टेट बैंक रामगंज शाखा के खाते से अलग-अलग तिथियों में भारी धनराशि निकाली गई। आरोप है कि इन भुगतानों के बदले न तो कोई सामग्री प्राप्त हुई और न ही कोई कार्य कराया गया।केवल 28 फरवरी 2026 को ही 20,77,601 रुपये की निकासी का उल्लेख है, जबकि 7 मार्च 2026 को कई बार में लाखों रुपये निकाले गए।सूची में 9 लाख से लेकर 14 लाख रुपये तक के कई भुगतान दर्ज हैं। इसके अलावा 9 मार्च, 10 मार्च, 16 मार्च और अप्रैल माह में भी लगातार निकासी दिखाई गई है। कुल मिलाकर लगभग 2.64 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।पत्र में कहा गया है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद उसका कोई सत्यापन नहीं हुआ, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है। मामले को गंभीर बताते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच कराने की संस्तुति करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें घर में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें