विकास का रथ नहीं रुकेगा – राजा भईया
संवाददाता शुभम पांडे प्रतापगढ़। कालाकांकर विकासखंड के अंतर्गत जनवामऊ क्षेत्र में परियवां-लवाना रोड के निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास मंगलवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने किया। करीब 24 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा भईया ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल शिलान्यास का नहीं, बल्कि परिवार रूपी जनता से एक साथ मुलाकात का अवसर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में जाति-पाति का कोई स्थान नहीं है और पार्टी का एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “विकास का रथ लगातार चलता रहेगा, इसे कोई रोक नहीं सकता।”
उन्होंने पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए संगठन को परिवार बताते हुए एकजुटता पर बल दिया और कार्यकर्ताओं से विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी), बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव के.एन. ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख बी.एन. सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता की भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।
आगे भी पढ़े प्रसिद्ध व्यवसायी उमेश जायसवाल का हाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह












