“जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेकर लौटे शिवम तिवारी—जनसेवा को मिली नई ऊर्जा”

“जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेकर लौटे शिवम तिवारी—जनसेवा को मिली नई ऊर्जा”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनसेवक शिवम तिवारी ने जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण तेंदुवाधाम कुरियारी स्थित हरिवंश कृपाराम आश्रम पहुँचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में 27 अप्रैल से 5 मई तक चल रहे दिव्य प्रवचनों में शामिल होकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ लिया। शिवम तिवारी ने बताया कि महाराज के सान्निध्य में बिताए गए ये पल उनके जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु के उपदेशों से उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण व ऊर्जा के साथ करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी महाराज के शांति, प्रेम और सद्भाव के संदेश को अपने जीवन में उतारें और समाजहित में कार्य करें। इस अवसर को उन्होंने अपने लिए एक “दिव्य आशीर्वाद” बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। यह मुलाकात न केवल व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि जनसेवा के संकल्प को भी और मजबूत कर गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें