शिकायत निवारण तथा आईपीसी एवं बीएनएस का पालन सुनिश्चित करने एवं पुलिस सेवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप पाए जाने पर ISO 9001:2015 Quality Management Systems प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा 


श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन मे पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के 04 थानों कविनगर, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन एवं खोडा को कानून प्रवर्तन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अपराध रोकथाम और सिटीजन चार्टर के अनुसार समय पर शिकायत निवारण तथा आईपीसी एवं बीएनएस का पालन सुनिश्चित करने एवं पुलिस सेवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप पाए जाने पर ISO 9001:2015 Quality Management Systems प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है ।












