जनपद एटा में कमिश्नर संगीता सिंह का एटा दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्ती

जनपद एटा में कमिश्नर संगीता सिंह का एटा दौरा, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्ती

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने जनपद एटा का दौरा कर जीटी रोड स्थित निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण किया। नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे इस कम्युनिटी सेंटर के कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने CNDS कंपनी के ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर ठेकेदार ने फरवरी तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कमिश्नर संगीता सिंह डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अरविंद सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सीडीओ राजेंद्र मिश्रा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, डीआईओएस इंद्रजीत सिंह, एसडीएम सदर श्वेता सिंह, सीओ सिटी कृतिका सिंह एवं ईओ नगर पालिका निहाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें