हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने वाले 5 अभियुक्त हुए गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में नाबालिग की हत्या कर शव को परिजनों ने छिपाया था जिस प्रकरण में पुलिस ने गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि थाना आसपुर देवसरा पर आवेदक राकेश दुबे पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद दुबे, निवासी ग्राम कोडरकला, थाना बदलापुर जनपद जौनपुर द्वारा थाना आसपुर देवसरा पर अपनी भांजी उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी ग्राम पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने तथा उसकी हत्या की भी आशंका व्यक्त की गई थी। परिजनों द्वारा घर पर ताला लगाकर फरार हो जाने संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था ।
इसके अलावा थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0स0-198/25 धारा 103(1), 328, 3(5) बीएनएस बनाम 05 नामजद व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया था। थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा फरार परिजनों को तलाश कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।जिसके बाद थाना आसपुर देवसरा पर आवेदक द्वारा अपनी भांजी उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी ग्राम पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने तथा उसके परिजनों द्वारा घर पर ताला लगाकर फरार हो जाने संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
साथ ही, अपनी भांजी की हत्या की आशंका भी व्यक्त की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-198/25 धारा 103(1), 328, 3(5) बीएनएस बनाम 05 नामजद व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया है। थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा फरार परिजनों को तलाश कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । तो पूछताछ में बताया कि मृतका द्वारा आत्महत्या कर ली गई । इसी क्रम में आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित किया गया कि विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपन्न कराई जाए तथा प्रकरण से जुड़ समस्त तथ्यों एवं साक्ष्यों का विधिसम्मत परीक्षण किया जाए। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा धीरेन्द्र ठाकुर मय हमराह उ0नि0 हरीन्द्र नारायण राय, उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, म0उ0नि0 दिव्या सिंह, हे0का0 भानु प्रताप सिंह , का0 शिवम सिंह, का0 सर्वेश पाण्डेय द्वारा उक्त घटना में संलिप्त 05 अभियुक्त/अभियुक्ता 1-इन्द्रमणि मिश्रा पुत्र स्व0 छोटेलाल मिश्रा 2- राममणि मिश्रा पुत्र स्व0 छोटेलाल मिश्रा 3- मोनी पत्नी इन्द्रमणि मिश्रा 4- कंचन मिश्रा पत्नी राममणि मिश्रा उर्फ कल्लू 5- एक बालक निवासीगण पीथापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण –
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतका के प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या कर घटना को आत्म हत्या दिखाने के लिए मृतका को फांसी पर लटका दिए थे।
अभियुक्त इन्द्रमणि मिश्रा उर्फ भुवर से पूछतांछ एवं आरोपी के निशानदेही पर मृतका का शव ग्राम पीथापुर गजिया तालाब से मजिस्टेट व पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कराकर क्षत विक्षत शव को दिनांक 03.07.2025 को बरामद कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया। घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी भी मौजूद रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- इन्द्रमणि मिश्रा पुत्र स्व0 छोटेलाल मिश्रा उम्र करीब 35 वर्ष
2- राममणि मिश्रा पुत्र स्व0 छोटेलाल मिश्रा उम्र करीब 40 वर्ष
3- मोनी पत्नी इन्द्रमणि मिश्रा उम्र करीब 32 वर्ष
4- कंचन मिश्रा पत्नी राममणि मिश्रा उर्फ कल्लू उम्र करीब 38 वर्ष
5- एक बालक समस्त निवासीगण ग्राम पीथापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर,
2. उ0नि0 हरीन्द्र नारायण राय
3. उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
4. म0उ0नि0 दिव्या सिंह
5. हे0का0 भानु प्रताप सिंह
6. का0 शिवम सिंह
7. का0 सर्वेश पाण्डेय थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस का बयान-जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आमजन को यह विश्वास दिलाती है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के अपराध, विशेषकर महिलाओं व किशोरियों के विरुद्ध अपराध को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके अलावा जनपद पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि किसी के पास आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों या घटनाओं की सूचना हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने या डायल-112 पर सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर है।”
ये भी पढ़ें दूल्हे की बारात में मातम: बोलेरो ने तोड़ी स्कूल की दीवार, 5 की मौत, 9 घायल












