रिश्तों का खून: ममेरे भाई ने की टिंकू शुक्ला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रिश्तों का खून: ममेरे भाई ने की टिंकू शुक्ला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। थाना महेशगंज क्षेत्र के महेवामलकिया में आपसी विवाद के चलते एक युवक की उसके ही ममेरे भाई द्वारा चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिंकू शुक्ला के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपने ससुराल आया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना महेशगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू की। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी को महेवामलकिया स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) भी बरामद कर लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है, वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास भी बढ़ा है।

ये भी पढ़ें स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एम्बुलेंस नहीं, टैम्पो से गया शव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें