टहरौली: नाले में डूबे किशोर का शव 17 घंटे बाद बरामद, गांव में शोक
बंगरा बंगरी नाले में डूबे किशोर के शव को एसडीआरएफ टीम ने किया बरामद
संवाददाता अनिल कुशवाहा. तहसील टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी में अपने मामा के यहां आया किशोर आशिक पुत्र भगवत उम्र करीब 14 वर्ष की उफनाते नाले में नहाने अपने दोस्तों के साथ गया था पानी का बहाव तेज होने से वह कल शाम 6 बजे के करीब डूब गया था देर रात्रि काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया तो उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची टीम ने आज रविवार को समय 11 बजे गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास कर खोजबीन में किशोर के शव को बरामद कर लिया है।
शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें सच्चे राष्ट्रवादी थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी -हरगोविंद कुशवाहा












