हीरा नगर वाइन शॉप पर मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
हीरानगर क्षेत्र से मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक वाइन शॉप पर कर्मचारियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना में युवक का सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपयों के लेनदेन को लेकर वाइन शॉप पर विवाद हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि वाइन शॉप के कर्मचारियों ने मिलकर युवक पर डंडों से हमला किया। उसकी पिटाई की। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के समय मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।












