बालग्रह की बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे। सुरक्षा पर सवालिया निशान।

बालग्रह की बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे। सुरक्षा पर सवालिया निशान। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र स्थित लालपुर बालग्रह से तीन बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। बच्चों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने की वारदात को अंजाम दिया। जिससे बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भागने वाले बच्चों में दो उज्जैन के एवं एक शाजापुर का बताया गया। शाजापुर का बच्चा एक हफ्ते पहले ही आया था। वहीं उज्जैन के दो बच्चे 6 महीने से यहां रह रहे थे। यह घटना पहली बार नहीं हुई है। पहले भी 20 जनवरी 2026 को दो बच्चे बाथरूम की ग्रिल और वेंटीलेशन तोड़कर भाग गए थे। यह घटना बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। घटना की सूचना क्षेत्र स्थित नागझरी थाना को दी गई। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, एवं शहर के अन्य संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान जारी कर रखा है। परंतु अब तक तीनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें