उज्जैन में स्वच्छता रेकिंग सुधारने सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त।

उज्जैन में स्वच्छता रेकिंग सुधारने सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त।                                 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन में स्वच्छता रेकिंग सुधारने के लिए निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा अब सड़कों पर उतरकर कम कर रहे हैं। मंगलवार को उनके औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आई। जब वार्ड 23 और 24 की गलियों में पहुंचे, तो कई स्थानों पर कचरे के ढेर, संकरी गलियों में सफाई की कमी और लोगों में जागरूकता का अभाव स्पष्ट दिखा। कचरे को अलग-अलग करने और उसमें केवल कलेक्शन में डालने जैसी बुनियादी बातों की अनदेखी भी कई जगह की गई थी। जिसके बाद स्वच्छता जागरूकता की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी (सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट) पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। आयुक्त मिश्रा ने मंगलवार को देवास गेट स्थित, पानी की टंकी और पीएचई कंट्रोल रूम का अचानक निरीक्षण किया। यहां पर जल का स्तर संतोषजनक पाया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें