किसानों के मुद्दों को लेकर 7 मई को कांग्रेस का भारी प्रदर्शन। 150 गाड़ियों के साथ चक्का जाम किया जाएगा। जीतू पटवारी होंगे शामिल।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
मध्य प्रदेश में किसान उपार्जन केन्द्रों की अव्यवस्था टोकन सिस्टम मैं कथित तानाशाही, तुलाई में गड़बड़ी और भुगतान में देरी के विरोध में कांग्रेस 7 मई 2026 गुरुवार को चक्का जाम करेगी। इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित कर रणनीति तय की गई। जिसमें 150 वाहनों का काफिला, उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में शाजापुर रवाना होगा। जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ रवि राय ने बताया की वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के साथ शाजापुर में आयोजित चक्का जाम में शामिल होंगे। वही मुकेश भाटी ने कहा यह मुद्दा अब सिर्फ असुविधा का नहीं बल्कि, किसानों के सम्मान उनकी आजीविका और भरोसे से जुड़ा है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है। स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।












