मैनपुरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 66 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों की बदली कमान

मैनपुरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 66 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों की बदली कमान

संवादाता :पंकज मिश्रा मैनपुरी पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने 11 निरीक्षकों और 55 आरक्षियों सहित कुल 66 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल के तहत अपराध शाखा, पुलिस लाइन, न्यायालय सुरक्षा और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग के इस कदम को आगामी कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

कई निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अमित कुमार बेनीवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। निरीक्षक विजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रिट सेल भेजा गया है। वहीं निरीक्षक कमला शंकर को प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक रामराज यादव को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना भोगांव नियुक्त किया गया है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक साहब सिंह को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली भेजा गया है। थाना बेवर में तैनात निरीक्षक श्रीकृष्ण को निरीक्षक अपराध थाना कुर्रा बनाया गया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना किशनी रहे ऊदल सिंह को निरीक्षक अपराध थाना किशनी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक मोहर सिंह को रिट सेल से निरीक्षक अपराध थाना दन्नाहार भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विकास कुमार को न्यायालय सुरक्षा से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना कुरावली में तैनात किया गया है।

करहल और भोगांव थानों की बदली कमान

प्रभारी निरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक महाराजा सिंह भाटी को थाना करहल से हटाकर थाना भोगांव भेजा गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय को भोगांव से करहल थाने की कमान सौंपी गई है।

55 आरक्षियों का भी हुआ स्थानांतरण

निरीक्षकों के तबादलों के अलावा पुलिस विभाग में 55 आरक्षियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। विभागीय व्यवस्था को संतुलित करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से उन्हें नई तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी महोदय का किया आभार प्रकट, कहा: आपने सम्मान से जीना सीखा दिया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें