जिला सहारनपुर देवबन्द मे बोले योगी 2131 करोड़ की विकास सौगात से बदलेगा सहारनपुर का भविष्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,सहारनपुर अब बनेगाऔद्योगिक प्रगति और समग्र विकास का नया मॉडल

जिला सहारनपुर देवबन्द मे बोले योगी 2131 करोड़ की विकास सौगात से बदलेगा सहारनपुर का भविष्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,सहारनपुर अब बनेगाऔद्योगिक प्रगति और समग्र विकास का नया मॉडल

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर, सहारनपुर क्षेत्र

योगी आदित्यनाथ ने देवबंद क्षेत्र के जड़ौदा जट्ट में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद सहारनपुर को 2131 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपये की 184 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1631 करोड़ रुपये की 141 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि सहारनपुर अब विकास, रोजगार और औद्योगिक प्रगति का नया केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर की विश्व प्रसिद्ध काष्ठ कला ने जनपद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। सरकार अब यहां इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक हब विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे, बेहतर सड़क संपर्क और एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं। सहारनपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेंगी। साथ ही माँ शाकम्भरी देवी मंदिर कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा नंदिनी कृषक समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी और टूलकिट वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब “बीमारू राज्य” की पहचान से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “वंचितों को वरीयता और पिछड़ों को प्राथमिकता” प्रदेश सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है। जनसभा में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई,  जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें