केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ किया सुन्दर काण्ड का पाठ, प्रसाद वितरण।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सुन्दर काण्ड का पाठ कर दीर्घायु होने की कामना की व पार्टी कार्यकताओं को खिलाया खाना। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुन्दर काण्ड का पाठ कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करने की कामना करते हुए । कहा कि गरीब,किसान,पिछड़ों,महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाले हम सबके अभिभावक उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी आपको जन्मदिन कि हार्दिक बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं आज हम सब आपका जन्मदिन ही नहीं मना रहे हैं बल्कि आपके अटूट संकल्प गहन ज्ञान का भी जश्न मना रहे हैं ।हर गुजरते वर्ष के साथ आपका नेतृत्व हमारे दिल में एक गहरी छाप छोड़ता जा रहा है आपका व्यक्तित्व एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर संघर्ष,समर्पण और भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।आपका जीवन हमें सिखाता है कि हालात कैसे भी हों अगर इरादे मजबूत हों तो रास्ते खुद बन जाते हैं, छात्र जीवन से लेकर आज तक उन्होंने हर जिम्मेदारी को तपस्या मानकर निभाया है आज के दौर में जब लोग हवा का रुख देखकर पाला बदल लेते हैं हमारे अभिभावक चट्टान की तरह अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। राष्ट्र प्रथम,संगठन सर्वोपरि के साथ जिया है ।इसलिए आज युवा पीढ़ी उनमें अपना भविष्य देखती है ऐसी तमाम बातों को बताते हुए पुनः शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।












