कौशाम्बी के लाल केशव प्रसाद मौर्य का मनाया गया जन्मदिन व दीर्घायु की गई कामना

कौशाम्बी के लाल केशव प्रसाद मौर्य का मनाया गया जन्मदिन व दीर्घायु की गई कामना

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

विधानसभा चायल के सात प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर भोलेशंकर कुशवाहा ने शीतल पेय का किया भंडारा। विधानसभा चायल के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय भंडारा किया गया जिसमें मूरतगंज,बेरूवा चौराहा,चरवा,चायल,चौराडीह, तिल्हापुर मोड़ और सराय अकिल में आम जनमानस को शीतल पेय पीला कर उपमुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।मूरतगंज के शीतल पेय भंडारा में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शरबत वितरित करते हुए कहा कि आज हमारे अभिभावक,गरीब, पिछड़ों,महिलाओं,बुजुर्गों की आवाज के जन्मदिन के अवसर पर भाषण नहीं देना चाहता ।मै बस भगवान से हाथ जोड़कर इतना ही प्रार्थना करता हूं कि जिसने अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए जिया उसे लंबी उम्र देना उसे कोई दुख न देना उसके सारे आपने पूरे करना हे भगवान उनके सपने में उनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है सिर्फ और सिर्फ जनता की खुशहाली है। भोलेशंकर कुशवाहा ने कहा कि आज माइक पकड़ते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं क्योंकि आज मै एक नेता पर नहीं बल्कि अपने परिवार के मुखिया पर बोलने खड़ा हुआ हूं  आज हम सबके चाहते अभिभावक,मुखिया,गरीब,किसान,पिछड़ों,महिलाओं की आवाज जिन्होंने राष्ट्र प्रथम पार्टी द्वितीय स्वयं तृतीय के मंत्र को जिया आज का दिन कैलेंडर की एक तारीख ही नहीं है बल्कि उस दीपक का जन्मदिन है जिसने हजारों जिंदगियों में उजाला किया बस इतना ही कहते हुए। मैं पुनः प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना करता हूं कि आपको शतायु करें स्वस्थ रखें और यूं ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें।इस मौके पर तमाम जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें