पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सभी मामलों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।












