एटा में पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखने पहुंचे एसएसपी, पिलुआ थाने का किया औचक निरीक्षण।

एटा में पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखने पहुंचे एसएसपी, पिलुआ थाने का किया औचक निरीक्षण।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन लगातार थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी ने थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल देखने को मिली। एसएसपी ने थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर एवं कार्य वितरण रजिस्टर की भी गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव और उनकी अद्यतन स्थिति को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने थाने में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शौचालयों एवं थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनसुनवाई के दौरान आने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। महिला सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी विशेष रूप से गंभीर दिखाई दिए। उन्होंने महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ को अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया