सिंहस्थ में घाट के हर 200 मीटर पर एंट्री पॉइंट:-निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा।

सिंहस्थ में घाट के हर 200 मीटर पर एंट्री पॉइंट:-निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन में सिहस्थ कुंभ 2028 मैं अभी 2 वर्ष का समय बाकी है। लेकिन प्रशासन द्वारा तैयारी अभी से तेज कर दी गई है। श्रद्धालु की सुरक्षा स्नान व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर शनिवार सुबह मेला अधिकारी एवं संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित करीब 30 अधिकारियों की टीम ने शिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों का दल सुबह 6:00 बजे शनि मंदिर से पैदल निकला और वांकडकर ब्रिज तक करीब 6 किलोमीटर तक चलते हुए, 29 किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर विशेष फोकस किया कि, देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालु, घाटों तक आसानी से कैसे पहुंचेंगे। पार्किंग से घाट तक पहुंचाने के मार्ग, स्नान के बाद सुरक्षित निकासी, सड़क कनेक्टिविटी, और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों ने विचार विमर्श किया। मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि गत तो बनकर पूरी तरह तैयार हो रहे हैं। और श्रद्धालु वहां तक पहुंचेंगे इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है कि लगभग हर 200 मीटर पर एंट्री और एग्जिट बनाए जाएंगे। वही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया की घाट तक पहुंचाने के लिए सड़कों की कनेक्टिविटी, चेंजिंग रूम, लाइटिंग, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। सिहस्थ के दौरान एक ही दिन में करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओ के स्नान करने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं तैयार की जा रही है। आपने अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें