कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शुभकामनाओं का लगा तांता, समर्थकों से मुलाकात कर जताया आभार

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शुभकामनाओं का लगा तांता, समर्थकों से मुलाकात कर जताया आभार

संवाददाता आदित्य द्विवेदी, ऊंचाहार

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के पश्चात आज प्रदेश भर से आए शुभचिंतकों, वरिष्ठजनों, साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने नेता का स्वागत किया। मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का यह स्नेह, विश्वास और अपनापन उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आप सभी का प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रदेश और जनता की सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें