जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार कांधरपुर गांव निवासी प्रियंका विश्वकर्मा पत्नी राजेश विश्वकर्मा ने सोमवार शाम करीब 4 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी पट्टी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन भी मामले में कुछ बताने से बचते नजर आए। मामले में डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें