साइबर व महिला थाना के विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा साइबर थाना एवं महिला थाना के विवेचकों की समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। विवेचकों को प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, साक्ष्यों के समुचित संकलन तथा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध एवं महिला संबंधी मामलों में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।












