इंसाफ के लिए ‘आसमान’ का सहारा: नवाबगंज में जमीनी विवाद को लेकर टावर पर चढ़ी महिला।

इंसाफ के लिए ‘आसमान’ का सहारा: नवाबगंज में जमीनी विवाद को लेकर टावर पर चढ़ी महिला।

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अपनी मांगों को लेकर अचानक ऊंचे टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण पुलिस को युवती तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस नीचे से ही उसे समझाकर सुरक्षित उतारने का प्रयास करती रही।स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय यह रहा कि प्रदेश में इन दिनों टावर और पानी की टंकियों पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोई नाराजगी में चढ़ रहा है तो कोई अपनी मांग मनवाने के लिए। अब लोग भी ऐसे मामलों को “लाइव शो” की तरह देखने पहुंच जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई पुलिस को सलाह देता दिखा तो कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने में जुटा रहा। वहीं पुलिस टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में पूरी गंभीरता से लगी रही। अंत में सफलता मिली और लड़की जो है टावर से नीचे उतरी मवई गांव की रहने वाली बताई जा रही है अप जमीनी विवाद की वजह से चढ़ी टावर पर पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया ताकि पुलिस प्रशासन की आंखें खुले और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो दूसरों की जमीन हड़प रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें