सांगीपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाददाता सदानंद द्विवेदी
उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना सांगीपुर क्षेत्र में अमावा बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अभियुक्त रामआधार तिवारी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा सीएचसी सांगीपुर पहुंचे। अधिकारियों ने घायल अभियुक्त के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें शव की पहचान में उलझी पुलिस, अंतिम संस्कार के बाद नया दावा:












