पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड निरीक्षण, टोलीवार ड्रिल व शस्त्र प्रशिक्षण आयोजित।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज दिनांक 12.05.2026 दिन मंगलवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा शस्त्र ड्रिल संबंधी पुनर्भ्यास प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।साथ ही परेड एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी भी की गई।
ये भी पढ़ें सांगीपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को अस्पताल में कराया गया भर्ती












