तेज आँधी-तूफान में पक्की दीवार ढही, महिला की दर्दनाक मौत

तेज आँधी-तूफान में पक्की दीवार ढही, महिला की दर्दनाक मौत

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा दैनिक चक्र न्यूज़

बिहार ब्लॉक अंतर्गत नारंगपुर गांव में बुधवार देर रात आए तेज आँधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। बाघराय थाना क्षेत्र के इस गांव में तेज हवा और बारिश के दौरान एक पक्के मकान की लगभग 9 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार के नीचे दबने से शांति देवी (46) पत्नी राजेंद्र कुमार शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ दीवार गिर पड़ी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी शांति देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतका के पति राजेंद्र कुमार शर्मा किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आँधी और तूफान के कारण कई जगह नुकसान हुआ है, लेकिन यह हादसा सबसे दर्दनाक रहा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। बुधवार को भी क्षेत्र में तेज आँधी और खराब मौसम को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ।

ये भी पढ़ें भारी आंधी-तूफान का कहर, चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें