यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 1-1 लाख के दो इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 1-1 लाख के दो इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

संवाददाता बिपिन मिश्रा

लखनऊ/उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस को आज तड़के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुबह करीब 4 बजे हुई एक भीषण मुठभेड़ में यूपी पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों जुनैद और समीर को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इन बदमाशों की लोकेशन की सटीक सूचना मिली थी। जब घेराबंदी की गई, तो बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मारे गए दोनों बदमाश धाकड़ अपराधी माने जाते थे और लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। उन पर दर्ज मामलों की फेहरिस्त काफी लंबी है क्षेत्र में कई सनसनीखेज हत्याओं और डकैती के मामलों में उनकी तलाश थी। इन पर बलात्कार जैसे गंभीर और शर्मनाक कृत्य के भी आरोप थे। दोनों की गिरफ्तारी पर प्रशासन ने 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अपराध करोगे तो अंजाम भी भुगतना होगा। प्रदेश में कानून का राज सर्वोपरि है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात एनकाउंटर के बाद संबंधित इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने और आम जनता को सुरक्षित महसूस कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें “कलम का योद्धा बना साहू समाज की आवाज़” : युवा पत्रकार ताम्रध्वज साहू को जिला साहू संघ बेमेतरा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें